kanpur
*उत्तर प्रदेश सरकार बुरी नहीं बुरा बनाया जा रहा है ढोंग अभियान चलाकर*
*सब फिल्मी है, सिर्फ़ जनता ही रोशनी में अंधेरा ढूंढ रही है बेवजह*
*शहर में स्वच्छता अभियान के लिए पहले पंडालों को तैयार किया जाता है और फिर पंडाल के बाहर नगर निगम के सफ़ाई कर्मियों से साफ सफाई के बाद चूना डलवाया जाता है फिर आते हैं शहर के नेता,उसी साफ़ स्थान पर झाड़ू लगाते दिखाए जाते हैं*
*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत शहर में सफ़ाई का व्यवस्था पर नगर निगम अधिकारियों के साथ साथ शहर के नेताओं और उनके चेले चपटी भी कैमरे के सामने सफ़ाई अभियान में तेज़ी बरक़रार रखें हुए हैं*
*बस्तियों और मोहल्ले में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को महीनों में एक आद झाड़ू की व्यवस्था कर दी जाती है वह भी खरी खोटी सुनने के बाद, यहां कैमरे के सामने झउवा भर झाड़ुओं के साथ अभियान में मश्गूल दिखे*
*एक ही जगह खड़े होकर साफ़ सड़क पर सफ़ाई अभियान चलाया गया तो वहीं मिलजुल कर काम करने फ़रमान बताने वाले पीछे कैमरे में आने के लिए दिखे बेताब*
*शहर का नगर निगम अधिकारी गढ़ सिर्फ़ अब फिल्मी हो गया है, फ़ोटो ज़्यादा शेयर करो काम कुछ भी न करो, डर काहे का क्यों कि शहर के विशेष चाटुकारों की कतार खड़ी ही है समर्थन के लिए*
*डिस्टिक हेड — राहुल द्विवेदी*




