कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के नरवल थाना क्षेत्र में भाई ने अपने सगे भाई को चापड़ मारकर हत्या करने के खौफनाक मंजर को अंजाम देकर हुआ था फरार फिर क्या पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृत युवक के शरीर को पीएम कराने के बाद उक्त हत्या के मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी भाई की तलाश में जुटी आखिरकर नरवल पुलिस ने गुप्त सूत्रो की सूचना से पांच दिन बाद आरोपी भाई को गिरफ्तार कर ही लिया!*
उक्त हत्या की घटना 20 सितंबर को दिया गया था ख़ौफ़नाक अंजाम ..!!*
उक्त प्रकरण नरवल के बेहटा गांव में 30 वर्षीय सर्वेश कुमार शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसका 19 वर्षीय छोटा भाई पियूष कुमार उसे समझाने की कोशिश करता रहा। काफी समझाने के बाद भी जब सर्वेश नहीं माना, तो पियूष ने गुस्से में आकर चापड़ (बांका) से उसके गले पर वार कर दिया था!*
पुलिस ने शातिर भाई के हत्यरोपी आरोपी भाई पियूष को टौंस चौराहे के पास पाल्हेपुर रोड से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार*
उक्त घटना के संबंध पूछताछ में पियूष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सलाखों में भेज दिया गया है।
कानपुर ब्यूरो
राहुल द्विवेदी




