*उन्नाव में बाढ़ के पानी में डूबा किशोर, एक घंटे चले रेस्क्यु के बाद किशोर का मिला शव, साथियों के साथ नहाने गया था किशोर*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां एक किशोर बाढ़ के पानी में बह गया। किशोर अपने साथियों के साथ घर के पास बाढ़ के पानी में नहा रहा था। अचानक गहरे पानी में गया और बाहर नहीं निकल पाया। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दे कि पूरा मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जानकीपुरवा मोहल्ले का है। शुक्रवार दोपहर को एक किशोर मोहित उर्फ छोटू (17) बाढ़ के पानी में डूब गया। मोहित अपने साथियों के साथ घर के पास बाढ़ के पानी में नहाने गया था। वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मोहित चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद से पूरे घर में शोक का माहौल है। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद मोहित का शव पानी से निकाला।
बाइट – सुरेश चंद्र वर्मा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*

