*उन्नाव में सदस्यता महाअभियान 2025 का शुभारंभ*
एंकर: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से है… जहां अटल बिहारी बाजपेयी सहकारी सभागार में सदस्यता महाअभियान 2025 का आगाज़ हुआ। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अरुण मिश्र मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सहकारिता परिवार से जुड़े कई बड़े चेहरे मौजूद रहे… जिनमें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अवधेश कटियार और उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता शामिल रहे।
मुख्य अतिथि अरुण मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता को मज़बूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राजौरिया के नेतृत्व में 12 सितम्बर से 13 अक्तूबर तक यह सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा।
अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि इस बार हर समिति से 450 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान नए सदस्यों को खाता खोलने के साथ कई सहकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी
I
फिलहाल अभियान की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं… और सहकारिता परिवार का दावा है कि इस बार भी उन्नाव पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत छाप छोड़ेगा।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




