⚡ कालपी नगर पालिका के RI ने पीड़ित पक्ष को दी धमकी, मचा हड़कंप
ब्यूरो चीफ़ जालौन – शैलेन्द्र सिंह तोमर
कालपी नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक (RI) पर गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, एक पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर नगर पालिका दफ्तर पहुँची थी। महिला के साथ गए सहयोगी ने जब उसकी बात रखने की कोशिश की, तो RI ने न केवल अपमानजनक व्यवहार किया बल्कि धमकाते हुए साफ शब्दों में कहा –
“सुधर जाओ, नहीं तो 15 दिन के लिए अंदर करवा दूँगा।”
इस पूरे घटनाक्रम से नगर पालिका परिसर में हड़कंप मच गया और पीड़ित पक्ष स्तब्ध रह गया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका का काम जनता की समस्याओं का समाधान करना है—जैसे सफाई, पानी, सड़क, रोशनी और दुकानों का प्रबंधन—न कि आम जनता को डराना या धमकी देना।
लोगों ने सवाल उठाया है –
क्या नगर पालिका के अफसरों को इस तरह जनता से पेश आने का अधिकार है?
अगर जनता अपनी तकलीफ़ बताने पर ही धमकी झेलेगी तो फिर न्याय कौन देगा?
जनता का साफ संदेश – “कालपी नगर पालिका जनता की सेवा के लिए है, डराने के लिए नहीं।”




