दिल्ली –
विदेश मंत्रालय का बयान –
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान – PM कल, 23 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, PM मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई तक मालदीव की यात्रा पर रहेंगे,प्रधानमंत्री 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ होंगे !!
****
दिल्ली – VP धनखड़ के इस्तीफे मंज़ूरी की MHA ने अधिसूचना जारी की-
PM ने कहा – मैं धनखड़ जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं !!
****
लखनऊ-
CM योगी का बयान –
हमने तय किया है कि वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाएंगे !!
****
लखनऊ-
विपक्ष के SIR मामले पर विरोध प्रदर्शन पर DCM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा –
विदेशी घुसपैठियों के फर्जी वोटों के दलदल से बिहार में सत्ता तलाशने की जुगत में था इंडी ठगबंधन। लेकिन चुनाव आयोग की पारदर्शी पहल ने उनके सपनों में ख़लल डाल दिया, इसलिए बिहार से लेकर दिल्ली तक यह ठगबंधन ‘चीखमचीख’ मचाए है !!




