*शराब के नशे में युवक ने सांप को बनाया निवाला*
बाँदा:-/जनपद बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में हैरत से भरा एक मामला सामने आया है। 35 वर्षीय अशोक ने शराब के नशे में सांप को ही अपना निवाला बना डाला अशोक की मां सिया दुलारी ने जब उसको यह हरकत करते हुए देखा तो आनन फानन में मुंह से सांप को बाहर निकाला।लेकिन जब तक अशोक सांप के दो निवाला चबाकर खा गया था।परिजनों ने उपचार हेतु सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया ।जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती करके अशोक का उपचार किया जा रहा है। उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि नशे में सांप को मरीज के द्वारा खाया गया है परिजनों ने जानकारी दी है।भर्ती करके अशोक का बेहतर उपचार किया जा रहा है खतरे की कोई बात नहीं है। वही अशोक की हरकत से सभी हैरान हैं और अशोक को देखने वालों का ताता लगा हुआ है।
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन




