*शुक्लागंज में बड़े ही धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा सुरक्षा के रहे खड़े इंतजाम।*
शुक्लागंज में मद भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के द्वारा शुक्रवार को जगन्नाथ रथ यात्रा राजधानी मार्ग नेहरू नगर से निकल कर शुक्लागंज के मुख्य मार्ग से निकली। यात्रा में नगर की जनता ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया। यात्रा में भक्तो ने जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए ने खूब जयकारे लगाए यात्रा में बैंड ट्राली सहित अनेक झांकिया बग्घियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवान जगन्नाथ की यात्रा राजधानी मार्ग पोनी रोड होते हुए मिश्रा कालोनी कमल जेवलर्स होते हुए वापस नेहरू नगर पर समापन हुआ। यात्रा में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं नगर में जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। जगह जगह पर ,प्रसाद रूपी शरबत तो कही भंडारे करवाए गए तो तो कही पानी कोल्डड्रिंग,का वितरण किए गए। नगर के राजधानी मार्ग पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं नगर के समाजसेवियों ने बढ़ चढ़ कर यात्रा में सहयोग किया।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*




