*सिकंदरपुर के गाजिया खेड़ा गांव में एक किसान की संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप।*
घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतक की पत्नी कमला जब सुबह 5:30 बजे खेत पहुंची, तो उसने देखा कि चारपाई पर पति का शव पड़ा है। उनकी नाक से खून निकल रहा था और पास रखे तकिए पर भी खून के निशान थे। यह देख कमला के चीख-पुकार से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत गंगाघाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल प्रभारी और डॉग स्क्वायड टीम पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सबूत जुटाए।
परिजनों के अनुसार, शिवनारायण रोजाना की तरह खेत में भिंडी की रखवाली के लिए आए थे। थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




