इसी क्रम में चोरी के समान के साथ दबोचे गए चार शातिर चोर
टाइम्स एंड स्पेस न्यूज
डिस्टिक हेड राहुल द्विवेदी
*थाना फजलगंज अपडेट*
कानपुर। फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह की धर पकड़ जारी*
*इसी क्रम में चोरी के समान के साथ दबोचे गए चार शातिर चोर*
*पकड़े गए अभियुक्त विवेक कुमार बाल्मिकी, अमन सरोज, ब्रजभूषण व कन्हैया कुमार हैं।*
*चारो अभियुक्त झकरकटी, घंटाघर व आस पास यात्रियों का बैग, हैंड बैग व पर्स गायब कर देते थे।*
*और उससे प्राप्त सामान सस्ते दाम में बेंच देते थे।*
*अभियुक्त विवेक कुमार बाल्मिकी के पास से एक अदद मोबाइल वीवो, एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद बाइक, अमन सरोज के पास से एक अदद अंगूठी पीली धातु, ब्रजभूषण के पास से एक अदद मोबाइल वीवो,एक अदद अंगूठी पीली धातु व कन्हैया कुमार के पास से एक अदद मोबाइल वीवो, एक अंगूठी पीली धातु बरामद।*
*चारों अभियुक्तों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही के उपरांत भेज दिया गया है सलाखों के पीछे।*
*फजलगंज थानाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पंकज कुमार, कविंद्र खटाना, लोकेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, मयंक यज्ञिक, हेड कांस्टेबल विनय कुमार व पंकज सिंह ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।*




