महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए।
जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। मारिजेन कैप ने 26 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
इस जीत के साथ, मुंबई इंडियंस ने WPL का दूसरा खिताब जीता, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल में हार गई।
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




