By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: जौनपुर(आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे। मौके पर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > जौनपुर(आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे। मौके पर
राज्य

जौनपुर(आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे। मौके पर

timesandspace
Last updated: 2025/03/12 at 6:26 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
SHARE


जौनपुर(आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे। मौके पर   राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व जिलाधिकारी ने सीएम योगी का स्वागत किया। योगी ने अपना संबोधन सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों और दूर- दराज से आए लोगों के स्वागत का संदेश देते हुए किया।   कहा कि इस 1001 नव विवाहित दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से   अभिनंदन। इस कार्यक्रम से मुझे जुड़ने का अवसर मिला। कहा कि 1.86 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश सरकार ने दिया। सभी को सिलिंडर दिया गया। जैसे- जैसे लोग पंजीकरण कराएंगे लाभ मिलता जाएगा। कहा कि विकास बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला सभी को लाभ दे रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या सामूहिक विवाह हो मंगल कामना के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। सरकार हमेशा आपके साथ है। कहा पहले लोग मजाक उड़ाते थे, आज जौनपुर के कार्यक्रम तक प्रदेश में चार लाख विवाह करा चुके हैं। यह समाज की आवश्यता थी कि कोई बेटी बिन ब्याही न रहे। सरकार ने सबका हाथ थमा दिया।   कहा आज जौनपुर में आया हूं। यहां का इतिहास है यहां की इमरती। इमरती को भी अब जीआई टैग मिल गया है। कोई मेहमान आए तो इमरती ही गिफ्ट कीजिए। उसकी मिठास हमेशा उसके जीवन में घुली रहेगी। जौनपुर का इत्र और यहां की दरी दीजिए।उन्होनेकहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। यहां की सड़के, लटकते तार, सीवर सभी समस्याओं का समाधान होगा। मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजिए। मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण चल रहा है। जौनपुर किसी से पीछे नहीं है। जफराबाद फ्लाईओवर हो या फोरलेन का कार्य हो सब तेजी से चल रहा है। जौनपुर मिर्जापुर के बीच बाईपास बन रहा है। 17 पुल अकेले जौनपुर को मिले हैं।  कहा कि सेतुओं की तरह सामूहिक विवाह दो परिवारों को जोड़ने का कार्य है। यहां के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट करने आया हूं। महाकुंभ को लेकर सीएम ने कहा कि कोई सोचा था कि 60 करोड़ लोग महाकुंभ में आएंगे, लोग हंसते थे। पूरी नकारात्मकता फैलाई गई। जिसकी जैसी दृष्टि होगी उसे वैसे ही सृष्टि दिखेगी।  कहा कि जौनपुर महोत्सव में 1000 से अधिक कलाकारों को मौका मिला। यहां विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी सरकार पूरा करेगी। अगले सत्र से विवाह में एक लाख, मेधावी कन्याओं को स्कूटी, गरीबों को हर योजना का लाभ मिलेगा। एम्प्लॉयमेंट जोन लौह पुरुष के नाम से बनेगा। यहां से प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन प्रशासन को तलाशने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने नव विवहित जोड़ों का फूल बरसा कर स्वागत किया। इसके पूर्व   टीडी कॉलेज के छात्र- छत्राओं द्वारा गणेश वंदना की   राज्यमंत्री  ने कहा कि एक बार आग्रह पर मुख्यमंत्री महोत्सव में आए और उन्होंने प्रमाणित किया कि गरीबों के लिए हमेशा खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तबके को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर सबका विकास किया है। गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने में सरकार हमेशा तत्पर है। अब तक यहां 12 हजार आवास मुहैया कराया गया है।

You Might Also Like

*उन्नाव महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में गोष्ठी*

*उन्नाव पारिवारिक विवाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका की मां ने लगाई न्याय की गुहार*

लखनऊ,प्राचीन हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में आक्रोश जनप्रतिनिधियों को नहीं हुई सूचना, स्थानीय प्रशासन पर सवाल

Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा!!

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

राज्य

*उन्नाव महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में गोष्ठी*

December 12, 2025
राज्य

*उन्नाव पारिवारिक विवाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका की मां ने लगाई न्याय की गुहार*

December 12, 2025
featured image
राज्यधर्म

लखनऊ,प्राचीन हनुमान मंदिर क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में आक्रोश जनप्रतिनिधियों को नहीं हुई सूचना, स्थानीय प्रशासन पर सवाल

December 12, 2025
featured image
राज्य

Breaking News UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया खुलासा!!

December 12, 2025

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में सभी हिंदुओं को का
  • उन्नाव पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर मामले का किया खुलासा, चोरी का माल बरामद
  • उत्तर प्रदेश में 2012 बैच के SP अब DIG बनेंगे
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?