कानपुर : SNK पान मसाला ग्रुप पर IT रेड में मिली 500C. की बेनामी संपत्ति*
टाइम्स एंड स्पेस न्यूज
कानपुर डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट
कानपुर : SNK पान मसाला ग्रुप पर IT रेड में मिली 500C. की बेनामी संपत्ति*
*कानपुर समेत देश के 47 ठिकानों पर SNK पान मसाला समूह पर IT रेड 5वें दिन भी जारी है। यह रेड 12 फरवरी से चल रही है। छापेमारी में करीब 300 से ज्यादा IT अफसर लगे हैं। पूरे रेड की निगरानी सीधे वित्त मंत्रालय से की जा रही है। दिल्ली में बैठे अधिकारी हर घंटे अपडेट ले रहे हैं*
*SNK पान मसाला समूह और करीबियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी के दौरान बड़े खुलासे हो रहे हैं। छापेमारी में अभी तक 500 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्तियां हाथ लगी हैं। समूह ने पान मसाला कारोबार की काली कमाई का बड़ा हिस्सा होटल, रिसॉर्ट और मॉल निर्माण में लगाया है।*




