By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: इस्लामाबाद)सेना और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादियों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > विदेश > इस्लामाबाद)सेना और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादियों की मौत
विदेश

इस्लामाबाद)सेना और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादियों की मौत

timesandspace
Last updated: 2025/02/02 at 9:20 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

इस्लामाबाद)सेना और आतंकियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादियों की मौत।

इस्लामाबाद ,02 फरवरी। बलूचिस्तान प्रांत के कलात जिले में स्थित मंगोचर शहर में एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान के फ्रंटियर कोर (एफसी) के कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 31 जनवरी/1 फरवरी की रात को आतंकवादियों ने बलूचिस्तान के कलात जिले के मनोचर में सड़क ब्लॉक करने की कोशिश की। बयान के मुताबिक, सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को तत्काल सक्रिय किया गया, जिन्होंने सफलतापूर्वक इस नापाक इरादे को नाकाम कर दिया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया, जिससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान 18 सैनिक भी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा कि सुरक्षाकर्मी वर्तमान में पूरे क्षेत्र को खाली करा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ‘घृणित और कायरतापूर्ण कृत्यÓ के ‘सहयोगियों और उकसाने वालोंÓ को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
यह ताजा घटना खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के विभिन्न हिस्सों में पांच अलग-अलग खुफिया-आधारित आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों द्वारा 10 आतंकवादियों को मार गिराने के 24 घंटे से भी कम समय में हुई। पाकिस्तान ने लगातार दावा किया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूचिस्तान के अलगाववादी समूहों, जिनमें बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी शामिल है, को अफगानिस्तान से लगातार समर्थन मिल रहा है। शहबाज शरीफ सरकार ने तालिबान शासन से अफगान धरती से संचालित पाकिस्तान विरोधी समूहों के खिलाफ कड़ी और तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है। इस्लामाबाद ने जोर देकर कहा कि बलूचिस्तान में आतंकवादी समूहों का लक्ष्य निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर क्षेत्र में शांति को बाधित करना है। आईएसपीआर के बयान में कहा गया, पाकिस्तान के सुरक्षा बल बलूचिस्तान की शांति, स्थिरता और प्रगति को बाधित करने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।
2021 में काबुल में अफगान तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई, मुख्य रूप से बलूचिस्तान और केपी प्रांतों में। 2024 पाकिस्तान के लिए सबसे घातक वर्षों में से एक रहा, जिसमें 444 आतंकी हमलों में कम से कम 685 सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीआरएसएस) के संकलित आंकड़ों के अनुसार, 2024 में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त रूप से कम से कम 1,612 मौतें हुईं, जबकि 934 अपराधियों का सफाया किया गया। 2024 के दौरान संयुक्त हताहतों की संख्या पिछले एक दशक में सबसे अधिक रही है। केपी और बलूचिस्तान पिछले साल आतंकी हमलों से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां 1,166 आतंकी हमलों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में केपी में कम से कम 1,601 और बलूचिस्तान में 782 लोग हताहत हुए हैं।

You Might Also Like

*News Update* *खबरें जो अभी टॉप पर हैं*

*सुबह 4 बजे तक चला मंथन’, ईरान-सऊदी और UAE जैसे धुर विरोधियों को भारत ने BRICS के संयुक्त बयान पर राजी किया*

*रविवार, 13 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

BIG BREKING

बांग्लादेश ने देखा चीनी माल का हश्र

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देशविदेश

*News Update* *खबरें जो अभी टॉप पर हैं*

September 14, 2026
featured image
देशविदेश

*सुबह 4 बजे तक चला मंथन’, ईरान-सऊदी और UAE जैसे धुर विरोधियों को भारत ने BRICS के संयुक्त बयान पर राजी किया*

September 13, 2026
featured image
देशविदेश

*रविवार, 13 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार*

September 13, 2026
देशराजनीतिविदेश

BIG BREKING

September 11, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
  • 💁🏻‍♂️*18 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
  • *✴️प्रातःसमाचार✴️* *🙋‍♂️शुक्रवार, 18 सितंबर 202* ⚡*बड़ी खबर*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?