By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में निवेश के लिए जापान दौरा*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में निवेश के लिए जापान दौरा*
देश

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में निवेश के लिए जापान दौरा*

timesandspace
Last updated: 2025/01/27 at 9:05 AM
timesandspace
Share
6 Min Read
featured image
SHARE

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश में निवेश के लिए जापान दौरा*

*निवेश के साथ साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान*

*जापान के उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है।*

*देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा।*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे।*
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा।*

*मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम*

*28 जनवरी : टोक्यो से शुरूआत*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी की शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे।*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जनवरी की दरम्यानी रात 2:25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।*
*जहाँ से सुबह 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे।*

*सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत महामहिम श्री सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे।*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे।*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो “सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश” में भाग लेंगे।*

*यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।*

*दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3:30 बजे भारतीय राजदूत के निवास पर आयोजित भोज में शामिल होंगे*

*29 जनवरी*

: *निवेशकों के साथ संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी को सुबह 7:00 से 8:30 बजे इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे।*

*जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें “केदानरेन” (जापान बिजनेस फेडरेशन), “जेट्रो एचक्यू” जैसे बड़े नाम शामिल हैं,*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुँचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।*

*इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।*

*दोपहर 2 बजे इम्पीरियल होटल पहुँचकर फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे*

*30 जनवरी: कोब और ओसाका का दौरा*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे।*

*यहां वे “सिस्मेक्स” कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे।*

*कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद, वे “पैनासोनिक एनर्जी” के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।*

*ओसाका में इम्पीरियल होटल में दोपहर 3 बजे “मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर” विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव-सत्र में शामिल होंगे।*

*31 जनवरी: ओसाका, क्योटो, टोक्यो*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक जीटूजी (Govt. to Govt.) एवं बीटूजी (Businessman to Govt.) मीटिंग में शामिल होंगे।*

*ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 8:00 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न साइट्स का विजिट करेंगे।*

*दोपहर 2:00 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुँचेंगे।*

*1 फरवरी: भारत वापसी*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सत्रों में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों पर विशेष रूप से प्रकाश डालेंगे।*
*पहले से ही राज्य में काम कर रहे प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधि अपनी सफलता की कहानियां साझा करेंगे।*

*साथ ही, निवेशकों को मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत बैठक (One-to-One Meeting) का अवसर मिलेगा।*

*मुख्य क्षेत्र
कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस और रक्षा, सहित पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित होगा।*

*मध्यप्रदेश और जापान का व्यापारिक संबंध जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापार और निवेश साझेदार है।*

*वित्त वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार USD 22.85 बिलियन तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने एल्यूमिनियम, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स, और वस्त्र जैसे उत्पादों का निर्यात किया* । *राज्य में ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक, सनोह, एनएचके, और कोमात्सू जैसी प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं।*

*जापान “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेगा*

स्मृति यादव की रिपोर्ट

You Might Also Like

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️!!..देश दुनिया..!!* *18/06/2026*

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️ आज सुबह के मुख्य समाचार* *18-06-2026*

*18 जून, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️!!..देश दुनिया..!!* *18/06/2026*

*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *18 – जून – गुरुवार* 👇

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
राज्यदेश

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️!!..देश दुनिया..!!* *18/06/2026*

June 18, 2026
featured image
राज्यदेश

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️ आज सुबह के मुख्य समाचार* *18-06-2026*

June 18, 2026
featured image
देश

*18 जून, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

June 18, 2026
featured image
राज्यदेशविदेश

✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️!!..देश दुनिया..!!* *18/06/2026*

June 18, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • बड़ी खबर!! *🕎ईरान के राष्ट्रपति पेजेस्कियन ने अमेरिका के साथ MOU साइन किया..*
  • ✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️!!..देश दुनिया..!!* *18/06/2026*
  • ✍️*NEWS HEADLINES* *💁🏻‍♂️ आज सुबह के मुख्य समाचार* *18-06-2026*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?