By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: केजरीवाल ने किया युवाओं को लेकर बड़ा एलान,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > केजरीवाल ने किया युवाओं को लेकर बड़ा एलान,
देशराजनीति

केजरीवाल ने किया युवाओं को लेकर बड़ा एलान,

timesandspace
Last updated: 2025/01/24 at 9:48 AM
timesandspace
Share
5 Min Read
SHARE

केजरीवाल ने किया युवाओं को लेकर बड़ा एलान, बताया अगले पांच साल का पूरा प्लान दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने युवाओं के लिए एक और बड़ा एलान किया है। मतदान के लिए युवाओं को रिझाने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी गारंटी दी है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद अगले पांच साल में सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार और नौकरी पैदा करना होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, मेट्रो और सीवर के क्षेत्र में काम जारी रखने के साथ युवाओं के लिए रोजगार का इंतजाम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि आप के पास पढ़े-लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है, जो दिल्ली के बच्चों को रोजगार दिलाने के प्लान पर काम कर रही है।

‘बच्चे पढ़-लिखकर घर पर बेरोजगार बैठे हैं’
केजरीवाल ने कहा कि लोगों की जिंदगी में जो परेशानी आती हैं, पिछले 10 साल में आप ने लोगों की उन परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क के क्षेत्र में काफी काम किया। लेकिन, एक चीज है जो दिल को बहुत पीड़ा पहुंचाती है। वह यह है कि बच्चे पढ़-लिखकर घर पर बेरोजगार बैठे हैं और रोजगार ढूंढ रहे हैं। इनमें से कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़ जाते हैं और उसके बाद अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं, जिससे उन्हें वापस लाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि कई परिवार बेरोजगारी की वजह से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

कोरोना महामारी के समय 12 लाख रोजगार का इंतजाम किया था : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के समय जब बाजार, दुकान और इंडस्ट्री बंद हो गई थी, तब बड़े स्तर पर बेरोजगारी फैल गई। उस वक्त दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास करके 12 लाख बच्चों के रोजगार का इंतजाम किया था। पंजाब में दो साल की सरकार के अंदर 48 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा बच्चों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का इंतजाम कर चुके हैं।

20 लाख रोजगार का वादा, मगर 20 नौकरियां नहीं दीं: बिधूड़ी
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद और विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पांच साल में बेरोजगारी खत्म करने के वादे को फर्जी करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने वर्ष 2022 को रोजगार बजट का नाम देते हुए वादा किया था कि पांच साल में 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी, लेकिन 20 नौकरियां भी नहीं दी गई। इसके विपरीत सिविल डिफेंस के 10 हजार वालंटियरों की नौकरी केजरीवाल खा गए। गेस्ट टीचर्स और दिल्ली सरकार के विभागों में काम करने वाले कांट्रेक्ट कर्मचारियों को भी पक्का नहीं किया गया।

केजरीवाल के झूठों का घड़ा अब भर चुका
बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल के झूठों का घड़ा अब भर चुका है और पांच फरवरी को वह फूट जाएगा। जनता यह भी समझ चुकी है कि वह कट्टर बेइमान हैं और उनका वादा अब कोई मायने नहीं रखता। दरअसल गेस्ट टीचर्स को पक्का करना तो दूर, उन्हें नौकरी से हटाया गया। बचे हुए गेस्ट टीचर्स की सैलरी बढ़ाने का ऐलान तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सार्वजनिक रूप से किया था, लेकिन सैलरी नहीं बढ़ाई गई। डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के अन्य विभागों में काम करने वाले कांट्रेक्टर कर्मचारियों को पक्का करने का वादा करके वह सत्ता में आए थे लेकिन इसके बाद उन्हें भूल गए। आंगनवाड़ी और आशा कर्मचारियों की मांगों को भी हमेशा अनसुना करते हैं।

डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी कि रिपोर्ट

You Might Also Like

*जयपुर: नगर निकाय चुनाव नामांकन आज से शुरू।*

नेपाल बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है।

रक्षाबन्धन पर्व पर पुलिस भाईयों को बांधी राखी

*PM मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

. `NEWS HEADLINES` *28-08-2026*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देशराज्य

*जयपुर: नगर निकाय चुनाव नामांकन आज से शुरू।*

August 28, 2026
देशविदेश

नेपाल बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है।

August 28, 2026
देश

रक्षाबन्धन पर्व पर पुलिस भाईयों को बांधी राखी

August 28, 2026
देश

*PM मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.

August 28, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • राजपुर के पास मोटरसाइकिलो की आमने-सामने हुई टक्कर, मासूम सहित तीन की मौत
  • *दोपहर-शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
  • सनातन के सभी जाति वर्गों ने किया श्रावणी उपकर्म सनातन के सभी जाति वर्गों ने किया श्रावणी उपकर्म
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?