नहर में फंसे मरे जानवर, नही हो रही सफाई, बिमारी फैलने की आंशका।
कानपुर नगर, दादा नगर कानपुर एक बडा औघोगिक क्षेत्र है जहां सैकडों की संख्या में छोटी-बडी फैक्ट्री है, जिनमें रात-दिन काम चलता है। इन फैक्ट्रियों से वेस्टेज पानी निकल कर क्षेत्र की ही नजर में जाता है। पूरे दादा नगर क्षेत्र में हजारों की सख्या में लोक काम करने आते है लेकिन यहां नहर में विभाग द्वारा काफी समय से सफाई नही कराई गयी है। कूडे के साथ कइ जानवर नहर में पानी में मरे पडे है जो सड चुके है और उनकी दुर्गन्ध से लोगों का बुरा हाल है।
कानपुर नगर के औधोगिक क्षेत्र दादानगर जो इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में जाना जाता है। यहां के रहने वाले लोग तथा फैक्ट्रियों में काम करने वालो की संख्या अधिक है। दादा नगर-पनकी नौरैया खेडा होले वाले पुल की नहर में काफी गंदगी है और विभाग द्वारा काफी समय से नहर की सफाई नही हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नहर में कई दिनो से जानवर मरे पडे हुए है जो सड चुके है और दुर्गन्ध के कारण जीना दुश्वार हो गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बताया कि नहर की बदहाल स्थिति की जानकारी होने के बाद भी विभागी कर्मचारी नहर साफ नही करा रहें है।
हरिओम की रिपोर्ट