By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: मोदी-मनोहर सरकार ने कल्याणकारी और पारदर्शी योजनाओं से लोगों का जीवन आसान बना दिया है
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > मोदी-मनोहर सरकार ने कल्याणकारी और पारदर्शी योजनाओं से लोगों का जीवन आसान बना दिया है
देश

मोदी-मनोहर सरकार ने कल्याणकारी और पारदर्शी योजनाओं से लोगों का जीवन आसान बना दिया है

timesandspace
Last updated: 2024/02/28 at 9:49 PM
timesandspace
Share
5 Min Read
SHARE

मोदी-मनोहर सरकार ने कल्याणकारी और पारदर्शी योजनाओं से लोगों का जीवन आसान बना दिया है : नायब सैनी

नायब सैनी ने करनाल के बराना-बरानी रेलवे स्टेशन पर अंडरपास की आधारशिला रखने के दौरान प्रधानमंत्री का वचुअर्ल संबोधन भी सुना

करनाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने अपने हर वादे को निभाया है। भाजपा काम करती है, जबकि विपक्ष केवल बातों तक ही सिमटा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों का जीवन सरल बना दिया है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। श्री सैनी करनाल जिला के गांव बराना-बरानी रेलवे स्टेशन पर अंडर पास की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। श्री सैनी ने यहां अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री द्वारा अंडरपास की वचुअर्ली आधारशिला रखने के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में रेल नेटवर्क की गति तेजी से बढ़ी है और रेलवे को नई पहचान मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों का जीवन स्तर सुधारने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, इसलिए देश की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।
नायब सैनी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साथ 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इसी योजना से करनाल बराना-बरानी रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। श्री सैनी ने कहा कि मोदी शासन में नए भारत के नए स्टेशन बन रहे हैं। मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए नायब सैनी ने कहा कि 2024-25 के रेल बजट में केंद्र सरकार ने हरियाणा को अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड 2861 करोड का बजट आवंटित किया है जो वर्ष 2009 से 2014 के औसत बजट 315 करोड़ रुपए से 9 गुना अधिक है।
नायब सैनी ने कहा कि 2014 के बाद रेलवे विभाग में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिले हैं। हरियाणा में नई रेल लाइनों का निर्माण, दोहरीकरण और विद्युतीकरण तेजी से हुआ है। राज्य में बीते 10 वर्षों में लगभग 616 किलोमीटर का रूट विद्युतीकरण किया गया है। हरियाणा को तीन वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। हरियाणा में रोहतक-गोहाना रेल लाइन के 4.8 किलोमीटर ट्रैक के हिस्से को एलिवेटेड ट्रैक में बदला गया है, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम हुई। रोहतक-महम-हिसार नई लाइन का तेजी से विकास हो रहा है। हरियाणा में 15 रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की समस्याओं का समाधान किया है। मोदी के नेतृत्व में ही जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटी। 500 सालों से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनने की प्रतीक्षा को पूरा किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय लोग मांग पत्र देते थे, लेकिन कांग्रेस के नेता उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं देती थी। चुनाव पर चुनाव आते रहते थे और लोगों की समस्याएं यथावत बनी रहती थी। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समस्याओं का स्थायी समाधान किया। पारदर्शी और सुशासन व्यवस्था द्वारा लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ऐसी सरकार है, जिसमें जो नेता शिलान्यास करता है वो ही उद्घाटन कर रहा है। विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। मोदी और मनोहर सरकार में सड़कों का जाल बिछा है। देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, कुरूक्षेत्र युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, स्वच्छ भारत मिशन वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान, एस.सी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री अमरनाथ सौदा, जिला महामंत्री जयभगवान सिकरी, वरिष्ठ नेता शिवनाथ कपूर, निगदू मंडल अध्यक्ष कर्मबीर शर्मा, निसिंग मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, नीलोखेडी मंडल अध्यक्ष बलबीर मराठा, गांव बराना सरपंच माय राम, गांव बरानी सरपंच महेन्द्र, वरिष्ठ नेता ईलम सिंह, अजमेर सिंह, लवली कुकरेजा, चमेल सिंह आदि उपस्थित रहे।

राजेंद्र करनाल की रिपोर्ट

You Might Also Like

बोनस पर बड़ी खबर! केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बोनस सीलिंग 7000 से बढ़कर कम से कम 21000 हुआ।

*महाराष्ट्र : नवी मुंबई के खारघर में फोटोकॉपी की दुकान से SIR से जुड़े 3400 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म मिले*

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी की सूचना के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *30- अगस्त – रविवार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

बोनस पर बड़ी खबर! केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बोनस सीलिंग 7000 से बढ़कर कम से कम 21000 हुआ।

August 30, 2026
featured image
देश

*महाराष्ट्र : नवी मुंबई के खारघर में फोटोकॉपी की दुकान से SIR से जुड़े 3400 से अधिक एन्यूमरेशन फॉर्म मिले*

August 30, 2026
featured image
देशविदेश

काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक तेजी की सूचना के बाद रविवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम

August 30, 2026
featured image
देशराज्य

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*

August 30, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • बोनस पर बड़ी खबर! केंद्र सरकार के कर्मचारियों का बोनस सीलिंग 7000 से बढ़कर कम से कम 21000 हुआ।
  • नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया,
  • चित्रकूट, उत्तर प्रदेश। बाढ़ की स्थिति पर चित्रकूट DM पुलकित गर्ग ने बताया,
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?