By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट : वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को लाना चाहता था घर, मना करने पर गला घोंटा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट : वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को लाना चाहता था घर, मना करने पर गला घोंटा
देश

मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट : वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को लाना चाहता था घर, मना करने पर गला घोंटा

timesandspace
Last updated: 2024/02/17 at 3:38 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

मां को बेरहमी से उतारा मौत के घाट : वेलेंटाइन डे की रात प्रेमिका को लाना चाहता था घर, मना करने पर गला घोंटा
– February 17, 2024

भोपाल में एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 15 फरवरी की सुबह शबरी नगर में महिला नंदा मोरे की मौत की सूचना प्राप्त हुई। मृतिका के चेहरे और गले में चोट के निशान थे और होंठ कटे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत गला दबाने से हुई है।

मामला कमला नगर थाना क्षेत्र के शबरी नगर का है। एसआई शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि नंदा (38) पत्नी सुनील मोरे लोगों के घरों में काम करती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है।

वह पति और बेटे रौनक (19) के साथ यहां रह रही थी। अभी उनका पति छत्तीसगढ़ में अपनी मां के घर गया हुआ था। गुरुवार सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले निहाल मोरे ने पुलिस को अपनी चाची नंदा के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

बेटे ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी

पुलिस ने इस मामले में नंदा के रिश्तेदारों और पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बेटे रौनक पर संदेह जाहिर किया। रौनक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बुधवार रात को पार्टी में गया था। सुबह घर पहुंचा तो घटना का पता चला।

घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रौनक ने दुपट्टा से गला घोंटकर मां की हत्या करना कबूल कर लिया। मां की हत्या करने के बाद उसने कमरे में रखे पलंग का स्थान बदल दिया था। साथ ही वह दुपट्टा भी छिपा दिया था, जिससे उसने मां का गला घोंटा था।

उस लड़की से शादी करना चाहता था

रौनक ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता है। उस लड़की की शिकायत पर पिछले साल उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, तब उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसके बाद भी वह उसी लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि मां उस लड़की से नफरत करने लगी थी।

बुधवार रात करीब 12 बजे उसने मां से उस लड़की को घर लाने के बारे में बात की तो उसने साफ मना कर दिया। गुस्से में उसने मां को धक्का दे दिया, जिससे वह पलंग पर गिर गई और होंठ में चोट लग गई। इसके बाद मां ने उसे तमाचा मार दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने मां का गला घोंट दिया।

सह संपादक

स्मृति यादव की रिपोर्ट

You Might Also Like

*टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा ऐलान: देशभर में बनेंगे 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल, हेल्थ और एजुकेशन पर होगा बड़ा निवेश*

*योगी सरकार ने पलटा अखिलेश यादव का फैसला, खत्म हुआ मदरसा वेतन विधेयक*

*⭕Today’s Headlines* *➖06-08-2026➖*

*▶️आज के मुख्य समाचार l 06-08-2026*

*▶️TOP 5 BREAKING NEWS* *06/08/2026*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

*टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा ऐलान: देशभर में बनेंगे 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल, हेल्थ और एजुकेशन पर होगा बड़ा निवेश*

August 6, 2026
featured image
देश

*योगी सरकार ने पलटा अखिलेश यादव का फैसला, खत्म हुआ मदरसा वेतन विधेयक*

August 6, 2026
featured image
देशविदेश

*⭕Today’s Headlines* *➖06-08-2026➖*

August 6, 2026
featured image
देश

*▶️आज के मुख्य समाचार l 06-08-2026*

August 6, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अचानक से गिरा जर्जर मकान*
  • *टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा ऐलान: देशभर में बनेंगे 40-50 किफायती जनरल हॉस्पिटल, हेल्थ और एजुकेशन पर होगा बड़ा निवेश*
  • लगातार बारिश के चलते लखनऊ के मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से एक युवती की मौत हो गई। रात में 1 बजे यह हादसा हुआ।
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?