By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: एसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण एक मार्च से
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > राज्य > एसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण एक मार्च से
राज्य

एसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण एक मार्च से

timesandspace
Last updated: 2024/02/08 at 6:07 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

एसएच में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण एक मार्च से
-चार सौ ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों का चयन पारदर्शिता के साथ होगा
-नगर निगम के स्कूलों में तलाशे जा रहे हैं प्रतिभाशाली खिलाड़ी
– अब तक कानपुर के 730 खिलाड़ियों को मिल चुका है लाभ
कानपुर। ‘द स्पोर्ट्स हब’ में आर्थिक रुप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण एक मार्च से प्रारंभ होगा। इसके लिये खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ उच्चस्तरीय कमेटी करेगी। 11 इंडोर खेलों में चयनित किये जाने वाले ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का चौथा चरण आगामी एक मार्च से टीएसएच में प्रांरभ होगा। चौथे चरण के लिये लगभग चार सौ आउटस्टैंडिंग खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।
यह टीएसएच में हुई प्रेस कांफ्रेंस में ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों की चयन कमेटी के सदस्य पीके श्रीवास्तव , जगदीश यादव, संजीव पाठक ‘बॉबी’, दिवेश व्दिवेदी (सचिव- उ.प्र. एथलेटिक्स एसोसियेशन), हर्ष अग्रवाल (इंडिपेंडेंट सीए) और राजीव अग्रवाल ( प्रबंध निदेशक टीएसएच) ने संयुक्त रुप से दी। बताया कि प्रशिक्षण के चौथे चरण के लिये ईडब्लयूएस खिलाड़ियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, कबड्डी, कराटे, शूटिंग, स्विमिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो आदि 11 इंडोर गेम्स में ईडब्लयूएस खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण तीन माह के लिये होगा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले ईडब्ल्यूएस के खिलाड़ियों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां तक की रजिस्ट्रेशन फार्म भी निशुल्क होता है। उन्होंने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल के लिये रजिस्ट्रेशन फार्म 12 फरवरी से मिलना शुरु हो जायेेंगे। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी तय की गई है और 21 फरवरी से चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। आवेदक खिलाड़ियों को अभिभावक के आय प्रमाण पत्र के अलावा आधार कार्ड, पिछले खेल परिणामों का विवरण दाखिल करना होगा। पीके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशिक्षु ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों की अटेंडेंस बायोमैट्रिक से होती है और उन्हें मेम्बर के साथ खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि महापौर व जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र के ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल कराने के लिये अनुरोध किया जाता है। इसके अलावा नगर निगम के स्कूलों में टीएसएच के प्रशिक्षकों को भेजकर ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों की तलाश कराई जा रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। द स्पोर्ट्स हब में कुछ खेलों में एक से ज्यादा क्वालीफाइड प्रशिक्षक हैं। इसके अलावा टीएसएच में फिटनेस और न्यट्रिशियन एक्सपर्ट भी रखे गये हैं।

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में “ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

*मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत कार्रवाई, छात्राओं के वाहनों में महिला अटेंडेंट पर विशेष जोर। अटेंडेंट नहीं मिलने पर चालान*

शुरू हुई ईवीएम की फस्र्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

14.08.2026
Daily E-paper
13.08.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
नगरराज्य

कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज

September 18, 2026
राज्य

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में “ग्रीन टुडे, हेल्दी टुमॉरो” थीम के साथ वृक्षारोपण अभियान आयोजित

September 17, 2026
featured image
राज्य

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ कल्याणपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामिया को किया गिरफ्तार

September 17, 2026
राज्य

*मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत कार्रवाई, छात्राओं के वाहनों में महिला अटेंडेंट पर विशेष जोर। अटेंडेंट नहीं मिलने पर चालान*

September 17, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • कानपुर ब्रेकिंग: कानपुर हलीम मुस्लिम इंग्लिश स्कूल की प्रबन्धक सबा खान के खिला चमनगंज थाने में मुकदमा हुआ दर्ज
  • 💁🏻‍♂️*18 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
  • *✴️प्रातःसमाचार✴️* *🙋‍♂️शुक्रवार, 18 सितंबर 202* ⚡*बड़ी खबर*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?