By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: मध्य प्रदेश में कुलपति पद का नाम होगा कुलगुरु:कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला; आबकारी नीति में बदलाव पर भी होगी चर्चा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > मध्य प्रदेश में कुलपति पद का नाम होगा कुलगुरु:कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला; आबकारी नीति में बदलाव पर भी होगी चर्चा
Uncategorized

मध्य प्रदेश में कुलपति पद का नाम होगा कुलगुरु:कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला; आबकारी नीति में बदलाव पर भी होगी चर्चा

timesandspace
Last updated: 2024/02/06 at 11:47 AM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

मध्य प्रदेश में कुलपति पद का नाम होगा कुलगुरु : कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला ; आबकारी नीति में बदलाव पर भी होगी चर्चा
फरवरी  06, 2024
लेखानुदान के साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट भी मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के चलते इस साल लेखानुदान लाया जाएगा। सरकार पूर्ण बजट लोकसभा चुनाव के बाद पेश करेगी।म

ध्य प्रदेश में 7 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाई गई है. बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी. खास बात यह है कि कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक में लेखानुदान का प्रारूप प्रस्तुत होगा. इसके अलावा सरकार द्वितीय अनुपूरक भी लाएगी.

कल से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में सरकार लेखानुदान प्रस्तुत करेगी. इसमें अप्रैल से जुलाई तक विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान किए जाएंगे. यह एक लाख करोड़ रुपये तक हो सकते हैं. वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट जुलाई-अगस्त में होने वाले मानसून सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा. विधानसभा में 12 फरवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लेखानुदान पेश करेंगे.

ये विधेयक होंगे प्रस्तुत

कैबिनेट में मध्य प्रदेश माल तथा सेवा कर संशोधन, मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे. वहीं, किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पावधि कृषि ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराने की योजना को निरंतर रखने पर भी निर्णय लिया जा सकता है.

इन फैसलों पर हो सकती है चर्चा

1. कैबिनेट बैठक में कुलपति का नाम कुलगुरु करने वाले फैसले पर मुहर लग सकती है. इसका फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री रहने के दौरान 8 दिसंबर 2022 को हुई बैठक में फैसला लिया था.

2. कैबिनेट बैठक में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जा सकती है. इसके अलावा अप्रैल से जुलाई तक के आय-व्यय के लिए आने वाले अंतरिम बजट पर भी कैबिनेट में चर्चा प्रस्तावित है.

3. राज्य सरकार पिछले हफ्ते ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी लगाने को लेकर अध्यादेश लेकर आई थी. इस अध्यादेश को कानूनी रूप देने के लिए विधेयक लाया जाएगा. कैबिनेट बैठक में विधेयक के प्रारूप पर चर्चा हो सकती है.

कैबिनेट में ये प्रस्ताव भी आएंगे

मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में अन्य प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम, निजी विश्वविद्यालय संशोधन अधिनियम, माल एवं सेवा कर संशोधन अधिनियम के अलावा किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन देना जारी रखने का प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में विचार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालयों में कुलपति पद का नाम अब कुलगुरु होगा। करीब सवा साल पुराने इस फैसले पर मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही शराब की कीमतों में बढ़ोतरी करने का आबकारी विभाग का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा में आ सकता है। इसके अलावा अनुपूरक बजट और अंतरिम बजट (लेखानुदान) पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

सह संपादक

स्मृति यादव की रिपोर्ट

You Might Also Like

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ कानपुर नगर, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई

*CJP प्रदर्शनकारियों का खुला ऐलान*

दिल्ली- जंतर मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बयान

ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश यूपी में आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

*शुक्लागंज में ट्रक ने किशोरी को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम, चालक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

30.07.2026
Daily E-paper
27.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ कानपुर नगर, बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर वार्ड में बने दो शिव मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना हुई

July 24, 2026
featured image
Uncategorized

*CJP प्रदर्शनकारियों का खुला ऐलान*

July 20, 2026
Uncategorized

दिल्ली- जंतर मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बयान

July 20, 2026
Uncategorized

ब्रेकिंग उत्तर प्रदेश यूपी में आज से अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

July 20, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *गंगाघाट पुलिस चाइनीज मांझे पर सख्त। मांझे की दुकानो पर चलाया चेकिंग अभियान , दी सख्त चेतावनी*
  • *अलीगंज अग्निकांडः भवन ध्वस्तीकरण का 26.14 लाख रूपये शुल्क वसूलेगा एलडीए*
  • .ए-वी. (पी.जी.) कॉलेज, कानपुर में वाणिज्य संकाय (बी.कॉम प्रथम वर्ष) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम सम्पन्न
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?