*युवती से दुष्कर्म के आरोप में चौकीदार समेत 2 गिरफ्तार*

बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र में स्थित एक इंडेन गैस एजेंसी में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गैस एजेंसी के चौकीदार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 12 सितंबर का बताया जा रहा है। पीड़िता महोबा जिले के थाना खन्ना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है कि वह गैस लेने मटौंध स्थित इंडेन गैस एजेंसी आई थी, जहां एजेंसी परिसर के ऊपर बने कमरे में उसके साथ वारदात हुई। विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप है। घटना के समय नीचे उपभोक्ताओं की भीड़ थी। एजेंसी के अन्य कर्मचारी ई-केवाईसी कार्य से लौटे तो मामला सामने आया।पीड़िता ने 14 सितंबर को पहले खन्ना थाने में शिकायत की थी, जहां से क्षेत्राधिकार के आधार पर उसे मटौंध थाने भेजा गया। मटौंध थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मटौंध थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।आरोपी दीपू पुत्र मुन्ना गुप्ता, निवासी मटौंध – गैस एजेंसी का चौकीदार व अशोक पांडे पुत्र ललता प्रसाद पांडे, निवासी ग्राम न्यूरिया, थाना खन्ना, जनपद महोबा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।