युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
– मृतक पीएसआटी में थे शिक्षक, कोविड में छूट गयी थी नौकरी
– घर पर ही रह कर बच्चों का रखते थे ध्यान, पत्नि भी है शिक्षिका
कानपुर नगर, कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में रूपटटे से पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी तक हुई, जब मृतक को आठ वर्षीय पुत्र कमरे में पहुंचा। अपने पिता को फंासी पर झूलता देख वह चीखता हुआ कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद आस-पास के लोग भी आ गये और पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी।
जानकारी के अनुसार पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले भरत राम पाल जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड थे, उन्होने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री नेहा की शादी 2014 में पनकी निवासी नवनीत पाल से की थी। बताया कि नवनीत पीएसआइटी में शिक्षक थे लेकिन कोविड के समय उनकी नौकरी छूट गयी, तब से वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करते थे।
भरत राम पाल मृतक नवनीत के ससुर है और उन्होने बताया कि उनकी पुत्री भी शिक्षिका है। बताया कि बच्चो से आराम करने को कह कर वह अपने कमरे में चले गये और फांसी लगा ली।




