रेडियोलॉजी छात्र आत्महत्या मामले में पिता ने लगाया गर्लफ्रेंड पर आरोप
कानपुर नगर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में ‘बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी’ के फाइनल ईयर के22 वर्षीय छात्र आदित्य शर्मा (22) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के राजौरी निवासी आदित्य के पिता विजय कुमार शर्मा ने बेटे की गर्लफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बतायामृतक छात्र के पिता ने बताया कि चार दिन पहले गर्लफ्रेंड ने उन्हें फोन करके कहा था, “तुम्हारे बेटे की शक्ल अच्छी नहीं है, उससे बोलो मेरे सामने न आया करे।” पिता का आरोप है कि लड़की लगातार उनके बेटे को प्रताड़ित कर रही थी और उन्हें भी फोन करके उल्टा-सीधा बोलती थी, जिससे आदित्य गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) में चला गया था।
बताया आदित्य और वह छात्रा नीम करौली दर्शन के लिए गए थे। रविवार शाम करीब 5 बजे लौटने के कुछ ही देर बाद आदित्य ने फांसी लगा ली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा से भी पूछताछ की जाएगी और जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।




