*बेजुबानों पर सितम करने वाले 6 तस्कर गिरफ्तार*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। बेजुबान पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ बांदा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना मटौंध पुलिस ने चेकिंग के दौरान 21 भैंस/पड़वा लादकर ले जा रहे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ वाहनों में अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। इस पर थाना मटौंध पुलिस ने ग्राम अछरौड़ के पास घेराबंदी कर 2 पिकअप और 1 छोटा हाथी वाहन को पकड़ा, जिसमें 21 पशु क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे थे। एसपी बांदा पलाश बंसल ने बताया कि जनपद में अपराधियों पर नियंत्रण और पशु क्रूरता रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना मटौंध पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर 21 बेजुबान पशुओं को मुक्त कराया गया है और 3 वाहन जब्त किए गए हैं। बेजुबानों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त लालजी पुत्र रज्जन, पैगम्बरपुर, गिरवां, रजोल पुत्र रंजीत, पैगम्बरपुर, गिरवां, राजेन्द्र पुत्र छोटा, हुसैनपुर खुर्द, गिरवां, रामबाबू पुत्र रामऔतार, अइला, गिरवां, सुरेश पुत्र बद्री प्रसाद ,अतर्रा व सूरज पुत्र नीलू, बिसण्डा के निवासी हैं।




