कानपुर नगर, वाणिज्य विभाग एवं प्लेसमेंट सेल वी एस एस डी कॉलेज ,कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आधुनिक वाणिज्य परिवेश में रोज़गार की संभावनाएं विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. अजय स्वरूप सक्सेना,(डीन-वाणिज्य सी एस जे एम ,विश्वविद्यालय कानपुर) ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमें अब दायित्व न मानकर एक सम्पत्ति की तरह देखती है जिसमें हम रोज़गार प्रदान करने वालों की भूमिका में होते हैं न कि रोज़गार माँगने वालों की सूची में।
अपने भीतर वाणिज्य के क्षेत्र में विभिन्न कौशल को विकसित कर स्वयं और दूसरों को रोजगारपरक बनाकर देश का भविष्य उज्जवल बना सकतें है।आगे उन्होंने कहा कि आपसभी के लिये यह एक स्वर्णिम काल है जिसमे आप अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।उन्होंने छात्रों को परम्परागत कोर्स जैसे CA, CS, CMA इत्यादि के बारे में अवगत कराया साथ ही साथ आधुनिक पाठ्यक्रमों जैसे AI, Content Writing, blogging इत्यादि के बारे में भी छात्रों का ज्ञानवर्धक किया।
एवं छात्रो का स्वागत करते हुए कहा कि छात्रों को परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ साथ नए पाठ्यक्रमों डिजिटल मार्केटिंग ,ईकॉमर्स ,वित्तीय सेवाएं , स्टॉक मार्केट आदि में भी अपने कैरियर को बनाने के अवसर तलाश करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.ओम प्रकाश जायसवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजीव शुक्ला ने दिया। प्रो. पंकज पांडे, डॉ. रश्मि गुप्ता , डॉ.अभिषेक कुमार, श्रीध्रुव चंद्र, श्री दिलीप कुमार, श्रीजय प्रकाश एवं संकाय के छात्र उपस्थित रहे।




