*’मेरे अंदर विशिष्ट मानवों जैसी शक्तियां नहीं, 24*7 काम नहीं कर सकता’, सिपाही ने भेजा इस्तीफा तो मचा हड़कंप*
कॉरपोरेट से लेकर सरकारी विभागों में वर्क कल्चर और वर्क लोड को लेकर बहस लगातार जारी है। एक मामला वाराणसी कमिश्नरेट के रामनगर थाने से सामने आया है। यहां तैनात 22 वर्षीय सिपाही ने थाने के ऑफिशियल ग्रुप में ये कहते हुए अपना इस्तीफा पोस्ट कर दिया कि वो 24*7 काम नहीं कर सकता। थोड़ी देर बाद अधिकारियों के समझाने के बाद उसने माफी मांगते हुए इस्तीफा पत्र डिलीट कर दिया। अब इस इस्तीफे की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर पकड़ने लगी है। रामनगर थाने में तैनात सिपाही देवगन चौहान ने मंगलवार की रात थाने के वॉट्सऐप ग्रुप में एक लेटर लिखकर पोस्ट किया। पत्र सीधे पुलिस कमिश्नर के नाम था। पत्र का विषय था- स्वेच्छा से उत्तर प्रदेश सेवा से कार्यमुक्त करने के संबंध में।आगे देवगन चौहान ने लिखा- मेरे अंदर विशिष्ट मानवों जैसी शक्तियां नहीं है। मैं 24*7 प्रत्येक दिन काम करने के लिए सक्षम नहीं हूं। इसलिए मैं स्वेच्छा से कार्यमुक्त होना चाहता हूं। यह पत्र ग्रुप में आते ही हड़कंप मच गया। इस लेटर को ग्रुप के किसी सदस्य ने वायरल कर दिया..!!
*’मेरे अंदर विशिष्ट मानवों जैसी शक्तियां नहीं, 24*7 काम नहीं कर सकता’, सिपाही ने भेजा इस्तीफा तो मचा हड़कंप*
Leave a comment
Leave a comment




