दवा कारोबारी की हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
कानपुर नगर, दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है। जांच में पता चला है कि घटना की साजिश लगभग 15-20 दिन पूर्व रची गई थी और बहू ने ही अभियुक्तों को घर व सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी।
एक अभियुक्त विशाल गौतम मृतक की दुकान पर लगभग 12-13 वर्षों से काम कर चुका था, जिसके कारण उसका परिवार से पूर्व से परिचय था और वह घरेलू कार्यों के लिए भी घर आता-जाता था। पूछताछ में लगभग 6 लाख रुपये देकर हत्या कराने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में घर में लगे कैमरों के कारण व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने को घटना के पीछे एक कारण बताया गया है। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




