पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा अर्दली रूम कर विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा
कानपुर नगर, पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय पर थाना जाजमऊ के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया जिसमें मामलों की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिए और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए।
अकारण विवेचनाओ को लम्बित रखने वाले विवेचको को सख्त हिदायत देते हुए निष्पक्ष ढंग से विवेचना करने व निर्धारित समय सीमा के भीतर विधिक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अर्दली रूम के दौरान भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को विवेचना में समाहित करते हुए विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
अपराधी किस्म/सांप्रदायिक तत्वों/माफिया लोगों के घर–घर जाकर भौतिक सत्यापन करेगे ।
आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिये ।
विवेचकों को निर्देशित किया गया कि लंबित अभियोगों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं साक्ष्यपरक विवेचना सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विवेचनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं निष्पक्षता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी




