क्विज प्रतियोगिता में चार मेडिकल कॉ
लेज के छात्रों ने की भागीदारी
— भारतीय बाल रोगअकादमी द्वारा 39 यू जी क्विज कार्यक्रम का आयोजन एलटी- 1 मेडिकल कॉलेज कानपुर में किया गया
कानपुर नगर, भारतीय बाल रोगअकादमी द्वारा 39यू जी क्विज कार्यक्रम का आयोजन एलटी- 1 मेडिकल कॉलेज कानपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठ प्रतियोगिता मे चार कॉलेजों से जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज कानपुर, कन्नौज मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर मेडिकल कालेज,झांसी मेडिकल से रेजिडेंट डॉक्टर ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रिंसिपल डॉ संजय काला व सचिव डॉ शैलेन्द्र गौतम, डॉ ए के आर्या द्वारा दीप प्रज्जवलित के साथ हुई। कार्यक्रम में कुल 6राउंड आयोजित किए गए, क्विज को अत्यंत ज्ञानवर्धक और रोचक बनाने के लिए सामान्य प्रश्नोत्तर राउंड, विजुअल राउंड तथा रैपिड फायर राउंड सम्मिलित रहे।
इस रोचक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की क्विज मास्टर के रूप में डॉ नितिका चौहान ने अत्यंत दक्षता व प्रभावशाली ढंग से संचालन किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष व सचिव डॉ. शैलेन्द्र गौतम,. डॉ एके आर्या, डॉ यशवंत राव, डॉ अमितेश यादव डॉ प्रशांत प्रियदर्शिनी, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेडिकल छात्रों में बाल रोग विज्ञान के प्रति रुचि व समझ बढ़ाने की दिशा में इस क्विज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। अंततः अंकों के आधार पर विजेताओ का निर्णय किया गया जिसमें प्रथम स्थान जी एस वी एम मेडिकल कानपुर से डॉ शिवांगी चंद्रा, डॉ अवंतिका सिंह, एम ल बी झांसी मेडिकल से डॉ आयुष अग्रवाल, डॉ आलोक प्रजापति को द्वितीय स्थान मिला।
कार्यक्रम के अंत में डॉ ए के आर्या, डॉ शैलेन्द्र गौतम डॉ यशवंत राव, डॉ अमितेश यादव ने सभी प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा विजेता व उपविजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य जी एस वी एम मेडिकल कानपुर के डॉ संजय काला ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा इस तरह की प्रतियोगिता हमारे ज्ञान को और जानकारी प्रदान करती है।




