लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे एक युवती का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। शव इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के अंदर जंगल में लटक रहा था। परिसर के बाहर की तरफ बाजार लगती है। जब दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे थे तभी एक व्यक्ति की नजर पड़ी। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है युवती की उम्र करीब 27 से 29 साल है। लोअर और टीशर्ट पहनी हुई है। कैंपस के अंदर हर डिपार्टमेंट में जानकारी की गई है, लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की है। अब आसपास के थानाक्षेत्र में फोटो सर्कुलेट करके पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
शेज़ीला की रिपोर्ट




