बाढ़ से जलमग्न मायापुरम बस्ती पहुंचे विधायक सुरेंद्र मैथानी
— 150 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर कराया शिफ्ट; मौके से ही राशन व पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांडु नदी के उफान से आई भीषण बाढ़ के कारण वार्ड 09 रविदास पुरम की पूरी मायापुरम बस्ती जलमग्न हो गई। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मैथानी तत्काल मौके पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। बस्ती के कई घरों में करीब 10 फीट तक पानी भर जाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। विधायक ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और उनके सामान सहित सड़क किनारे तथा ऊंचे स्थानों पर बने सुरक्षित स्थलों (मचान/झोपड़ियों) में शिफ्ट कराया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि बस्ती के अंदर कमर से ऊपर तक भरे पानी में स्वयं जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई परिवार या बच्चा अंदर तो नहीं फंसा रह गया है। विधायक मैथानी ने कहा, “ईश्वर की कृपा है कि समय रहते कार्रवाई होने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विधायक ने घटनास्थल से ही महाप्रबंधक (जीएम) जल संस्थान से फोन पर वार्ता की तथा निर्देश दिया कि विधायक निधि से दिए गए स्टील के पानी के टैंकरों को तत्काल प्रभावित क्षेत्र में खड़ा कराकर शुद्ध पेयजल की अविलंब व्यवस्था की जाए। राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के प्रबंध को लेकर विधायक मैथानी ने मौके से ही एडीएम सदर से दूरभाष पर बात की। बताया कि 150 से अधिक प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है, अतः प्रशासन तत्काल राशन किट और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
विधायक ने सभी प्रभावित परिवारों के बीच जाकर एक-एक सदस्य का हाल-चाल जाना और सभी को अपना व्यक्तिगत फोन नंबर देते हुए कहा, “यदि रात में भी किसी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति आए, तो बेझिझक सीधे मुझे फोन करें, मैं तुरंत हाजिर रहूंगा। विधायक जी ने क्षेत्रीय सक्षम नागरिकों से भी इन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा विधानसभा के 100 प्रतिशत बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत पहुंचाई जाएगी। आप




