*उन्नाव बहू पर*उन्नाव बहू पर धमकी देने का आरोप, सास ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।*
ख़बर उन्नाव से है जहां सफीपुर थाना क्षेत्र के परियर गांव निवासी सुषमा राठौर पत्नी राजेश राठौर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी छोटी बहू पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक सुषमा राठौर के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र उमाकान्त अपनी पत्नी ज्योति के साथ मां की सेवा करता है, जबकि छोटा पुत्र सचिन अपनी पत्नी पिंकी के साथ अलग रहता है।
बता दे कि आरोप है कि सचिन और उसकी पत्नी आए दिन आपस में विवाद करते हैं और शराब का सेवन भी करते हैं। सुषमा ने प्रार्थना पत्र में दावा किया है कि छोटी बहू पिंकी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता और उसका कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित एक निजी केंद्र से करीब चार वर्षों से इलाज चल रहा है। महिला के मुताबिक उसने छोटे पुत्र और बहू को अलग कर परियर गांव में करीब 700 वर्गफीट का दो मंजिला मकान तथा शादी में घरेलू उपयोग का सामान और सोने के आभूषण भी दिए हैं। इसके बावजूद विवाद जारी रहने का आरोप लगाया गया है। सुषमा का आरोप है कि बहू पिंकी उसे, उसके पति, बड़े पुत्र उमाकान्त और पुत्री शालिनी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। वहीं बड़ा पुत्र कानपुर में नौकरी करता है और उसी की आय से परिवार भरण-पोषण होता है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
बाइट – सुषमा राठौर पीड़िता।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता* धमकी देने का आरोप, सास ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार।*

*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*