दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेहरे भाइयों की मौत
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित परियर पल पर हुआ भीषण सड़क हादसा
कानपुर नगर, कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित परियर पुल पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने घटना को महज एक साधारण हादसा नहीं है, बल्कि किसी ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर दोनों की हत्या बताते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है।
बिठूर थाना क्षेत्र स्थित परियर पुल पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान भिड़ईया गांव निवासी राहुल निषाद (27 वर्ष) और उनके रिश्तेदार सुजीत निषाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल नगर निगम में ऑपरेटर का काम करता था, जबकि सुजीत होटल में वेटर था। घटना की सूचना मिलते ही बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने1– दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेहरे भाइयों की मौत

परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन पर सुजीत अपने रिश्तेदार राहुल के घर आया हुआ था। रविवार रात राहुल अपनी बाइक से सुजीत को उसके गांव उन्नाव (सफीपुर क्षेत्र स्थित माड़ापुर) छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे परियर पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि यह महज एक साधारण हादसा नहीं है, बल्कि किसी ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर दोनों की हत्या की है। परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है। बताया कि रक्षाबंधन पर सुजीत अपने रिश्तेदार राहुल के घर आया हुआ था। रविवार रात राहुल अपनी बाइक से सुजीत को उसके गांव उन्नाव (सफीपुर क्षेत्र स्थित माड़ापुर) छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे परियर पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि यह महज एक साधारण हादसा नहीं है, बल्कि किसी ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर दोनों की हत्या की है। परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की है।