फंदेफंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या और अवैध संबंध का आरोप
कानपुर नगर, महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित लालूपुर गांव में 32 वर्षीय महिला, माला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला । मृतका के परिजनों ने पति मुन्ना निषाद और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार जाना शेखपुर गांव निवासी माला की शादी करीब आठ साल पहले लालूपुर के मुन्ना निषाद से हुई थी। माला के दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे माला की तबीयत खराब होने पर उसका चचेरा भाई शनि उसे दवा दिलाकर ससुराल छोड़कर गया था। इसके महज एक घंटे बाद पति मुन्ना ने फोन कर सूचना दी कि माला ने फांसी लगा ली है।
मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति का किसी दूसरी युवती से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह माला के साथ अक्सर मारपीट करता था। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। से लटका मिला महिला का शव, हत्या और अवैध संबंध का आरोप
कानपुर नगर, महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित लालूपुर गांव में 32 वर्षीय महिला, माला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला । मृतका के परिजनों ने पति मुन्ना निषाद और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर डायल-112 पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार जाना शेखपुर गांव निवासी माला की शादी करीब आठ साल पहले लालूपुर के मुन्ना निषाद से हुई थी। माला के दो बच्चे हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे माला की तबीयत खराब होने पर उसका चचेरा भाई शनि उसे दवा दिलाकर ससुराल छोड़कर गया था। इसके महज एक घंटे बाद पति मुन्ना ने फोन कर सूचना दी कि माला ने फांसी लगा ली है।
मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति का किसी दूसरी युवती से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह माला के साथ अक्सर मारपीट करता था। हालांकि, पुलिस ने अभी इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।