वामपंथी दलों के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
कानपुर नगर, कानपुर सहित विभिन्न ज़िलों में वामपंथी दलों , जन संगठनों के नेताओं , कार्यकर्ताओं का निजी डेटा पुलिस द्वारा जुटाने तथा प्रदेश को सर्विलांस स्टेट (निगरानी राज्य ) बनाने के खिलाफ आज कानपुर में संयुक्त वामपंथी दलों के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई है कि वामपंथी दलों , जन संगठनों के नेताओं , कार्यकर्ताओं का निजी डेटा / विवरण जुटाने की पुलिस प्रशासन की अलोकतांत्रिक कार्रवाइयों पर तत्काल रोक लगाने के साथ उनको बेवजह परेशान करना बंद किया जाए !




