तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर दीवार से टकराई
– हादसे में घायल वाहन चालक सहित अन्य सवारों को इलाज के लिए भेजा गया हैलट अस्पताल
– कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज, अटल घाट के पास हुई दुघर्टना
कानपुर नगर, गंगा बैराज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गयी। घटना में कार चालक सहित अन्य चार सवार चुटहिल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र कोहना के अंतर्गत अटल घाट के समीप गंगा बैराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी। दुघर्टना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची कोहना थाना पुलिस द्वारा तत्काल घायलो को कारण से निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए हैलट भेजा गया। थाना प्रथारी कोहना द्वारा बताया गया कि दुघर्टनाग्रस्त कार में पांच लोग थे जो जख्मी हो गयी थी, उन्हे इलाज के लिए हैलट भेजा गया है साथ ही कार को थाने लेजाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।




