ओला शो-रूम में लगी भीषण आग पर मशक्कत के बाद पाया काबू
— देर रात लगभग दो बचे लगी आग
– आग के कारण कई स्कूटी सहित अन्य सामान जलकर खाक
कानपुर नगर, शहर के पनकी क्षेत्र में ओला के शोरूम में मंगलवार की देर रात लगभग दो बचे आग लग गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले शोरूम से धुंआ निकलता देखा गया और अचानक आग भडक गयी। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने आग की जानकारी स्थानीय पुलिस तथा दमकल विभाग को दी।
थाना पनकी क्षे़त्र के एमआईजी स्थित ओेला शोरूम में मंगलवार देर रात आग लगने के बाद सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस तथा दमकल विभाग की गाडियां व टीम मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची दमकल टीम द्वारा शोरूम का शटर तोडकर अंदर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। बताया गया कि कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जबकि आग के कारण शोरूम में मौजूद कई ओला गाडियां व अन्य सामान जलकर राख हो गया।
आग की सूचना पर शोरूम के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा आस-पास की दुकानों को भी आग अपनी चपेट में ले सकती थी। अभी आग के कारण हुए नुकसान का आंकलन नही किया जा सका है।
दमकल टीम द्वारा आग बुझाने के पश्चात् आग लगने के कारणो का पता लगाने का प्रयास किया गया तथा साथ ही किस स्थान से आग भडकी यह भी पता लगाने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी शाॅट शर्किट ही माना जा रहा है।
एसीपी पनकी अमित चैरसिया ने कहा कि ओला शोरूम में आल लगने की सूचना के बाद अफरा-तफरी बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था संभाली। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो घटना के बाबत आगे की कार्यवाइ की जायेगी।




