*युवाओं को साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का दिया गया मंत्र*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में युवा मंडल गठन अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा क्लब प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया द्वारा की गई, जबकि संचालन माय भारत स्वयंसेवक दिव्यांश निगम ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन के साथ की गई। इसके बाद माय भारत से संबंधित प्रेजेंटेशन स्वयंसेवक दिव्यांश निगम द्वारा दी गई।अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने जिला भर से आए युवा मंडल एवं महिला मंडल के अध्यक्षों और सचिवों से सीधा संवाद किया।युवाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साइबर फ्रॉड से बचाव, ओटीपी व यूपीआई पिन शेयर न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, फर्जी कॉल से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करने की अपील। साइबर ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। दोपहिया पर हेलमेट, कार में सीट बेल्ट, नशे में वाहन न चलाना, तेज रफ्तार से बचना और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करने का संदेश। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की जानकारी दी। शराब, तंबाकू, गुटखा और ड्रग्स के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने को कहा।बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान एक प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रथम स्थान जय सिंह, द्वितीय स्थान दिव्यांश निगम तथा तृतीय स्थान धीरू ने प्राप्त किया।सभी युवा मंडलों को इस दौरान संबद्धता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में स्वतंत्र साहू, सुभाष त्रिपाठी, अंकित तिवारी, पीयूष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, रोहित सिंह, हर्ष नामदेव, प्रियंका देवी, पूर्व स्वयंसेवक रवि अवस्थी, पीटीएस बांदा अभय राज समेत जिले भर के युवा मौजूद रहे।




