*खेलते समय तालाब में डूबा बालक, मौत*
बाँदा-ब्यूरो
अल्तमश हुसैन
बांदा। शनिवार दोपहर घर से शौच क्रिया की बात कह निकला किशोर तालाब किनारे हम उम्र बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी हाथ से खिलौना तालाब में गिर जाने पर खिलौना निकालने के दौरान डूब गया। किशोर को डूबते देख दोस्त ने तालाब में पहुंच बचाने की कोशिश की,लेकिन वह भी डूबने लगा। तभी जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोर को बाहर निकाला। जिसमें एक को अचेतावस्था में अस्पताल लाये। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम बल्लान के अंश माड़ी पुरवा निवासी देवीचरण का 11 वर्षीय पुत्र आशीष शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर में शौचक्रिया की बात कह निकल गया। दोस्तो के साथ घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब किनारे खेलने लगा। तभी आशीष के हाथ से ट्रैक्टर रूपी खिलौना तालाब में गिर गया। जिसको निकालने के लिए आशीष तालाब में पहुंच गया। और धीरे-धीरे गहरे पानी मे पहुंच डूबने लगा। आशीष को तालाब में डूबते देख हमउम्र दोस्त 13वर्षीय चुन्नू बचाने के उद्देश्य से तालाब में कूद गया,लेकिन वह भी डूबने लगा। तभी जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला। आशीष को अचेतावस्था में स्वजन अस्पताल लाये। जहां डाक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आशीष को मृत घोषित कर दिया। चाचा शिवबदन ने बताया कि पिता देवीचरण बांदा शहर में मजदूरी करने गया था। घर में मां सुशीला रही है। तभी दोपहर में शौचक्रिया की बात कह निकल गया था। आशीष माता- पिता की इकलौती संतान रही है। घटना से मां सुशीला समेत स्वजन बेहाल है। थाना प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि तालाब में डूबने से आशीष की मौत हो गई है।




