पनकी मंदिर के विकास के साथ मिलेगा धार्मिक पर्यटन को बढावा
कानपुर नगर, अब जल्द ही कानपुर नगर के प्रमुख आस्था केंद्रो में एक हनुमान जी के पनकी मंदिर में विकास कार्य कराये जायेंगे। पनकी के इस मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक करोड चैरासी लाख रूपये से विभिन्न्न कार्य कराये जायेंगे।
इस सम्बन्ध में बताया गया कि पनकी स्थित हनुमान जी का यह शहर के श्रद्धालुओं के लिए मुख्य केंद्रो में एक है और यहां प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रृद्धालू हनुमान जी के दर्शनों के लिए आते है। मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए उच्च सुविधा और व्यवस्थाओं को और अच्छा बनाने के लिए विकास कार्य कराये जायेगे, यहां धार्मिक पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले ही सांसद रमेश अवस्थी तथा गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विकास कार्यो का यहां शिलान्यास भी किया था। उन्होने कहा था कि पनकी मंदिर में बडी संख्यास में श्रद्धालु आते है, ऐसे में विकास कार्य पूरे होने के उपरान्त आने वाले श्रद्धालुओं को और भी अच्छी सुविधाएं मिल पायेगी।




