पूर्व कर्मचारी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार
– 6 महीने से वेतन न मिलने और आर्थिक तंगी का लगाया आरोप
कानपुर नगर, प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान विजन आईएएस के एक पूर्व कर्मचारी ने देश की राष्ट्रपति को पत्र लिखकर बकाया वेतन दिलाने और न्याय की मांग की है। पीड़ित कर्मचारी पिछले 11 वर्षों से संस्थान में वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी के तहत कार्यरत थे।
कानपुर पनकी निवासी पवन तिवारी ने बताया, उसे फरवरी 2026 से अब तक का वेतन प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। वे अपनी 3 वर्ष और 6 वर्ष की दो बेटियों की पढ़ाई, 72 वर्षीय वृद्ध माता के इलाज के खर्च तथा होम लोन की EMI भरने में पूरी तरह असमर्थ हो गए हैं।
बताया 30 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे 8 अगस्त 2026 को स्वीकार किया गया।
काफी अनुरोधों के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 का Form-16 उपलब्ध कराया गया। चिंताजनक बात यह है कि मार्च 2026 तक का TDS उनके नाम पर जमा दर्शाया गया है।
कर्मचारी का आरोप है कि संस्थान के प्रबंधन और मानव संसाधन (HR) विभाग से लगातार संपर्क करने और बैठक की मांग करने के बावजूद उनकी समस्या को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। पूर्व कर्मचारी ने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेने, बकाया वेतन दिलाने तथा उचित न्याय की गुहार लगाई है।




