सीसी टीवी में दिखा चोर का चेहरा
थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के अंतर्गत मुंशी पुरवा, रामलीला मैदान के सामने रहने वाले उत्तम सिंह भदौरिया के घर 16 अगस्त 2026, रात्रि करीब 3:00 बजे एक चोर ने घर पर चोरी को नियत से घुसा और चोरी की।
बताया जाता है कि चोर ने छत पर बने कमरे में घुस कर चोरी करी, जिसमें उसने अलमारी में लगे लॉकर को भी तोड़ दिया। चोरी के दौरान चोर को कुछ भी नहीं मिला क्योंकि उसमें सिर्फ कपड़े थे। जल्दबाजी में चोर अपनी धार धार चाकू मौके पर छोड़ कर के चला गया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई जिसमें चोर का चेहरा साफ दिख रहा है।




