उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की खुलकर सराहना की। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने महाराष्ट्र में आत्महत्या से प्रभावित किसानों की बिना किसी दिखावे के बहुत मदद की है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के नए गीत ‘खाकी का सितारा’ को अपनी आवाज देने के लिए शंकर महादेवन का भी आभार जताया।
‘खाकी का सितारा’ गाने के लॉन्च अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाना पाटेकर के सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं हैं, बल्कि वे एक बेहद संवेदनशील इंसान भी हैं। जब महाराष्ट्र में किसान बड़े पैमाने पर संकट से गुजर रहे थे और आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे थे, तब उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाने वालों में नाना पाटेकर सबसे आगे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन की खुलकर सराहना की
Leave a comment
Leave a comment




