प्राइमरी पाठशाला में अध्यनरत छात्र, छात्राओं को निशुल्क पठन लेखन सामग्री वितरण
कानपुर नगर, मानव उत्थान सेवा समिति शाखा श्री हंस मंदिर आश्रम के तत्वाधान में श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी प्राइमरी पाठशाला में अध्यनरत छात्र, छात्राओं को निशुल्क पठन लेखन सामग्री वितरण अभियान के परिपेक्ष में मिशन एजुकेशन के तहत माता श्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष में उच्च प्राथमिक विद्यालय ( कंपोजिट ) टटिया भगवंत श्याम नगर एवं प्राथमिक विद्यालय देहली सुजानपुर में140 बच्चों को लेखन सामाग्री व फल एवं दरबार का साहित्य वितरित किया गयाl
कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक श्री बी.बी.चौरसिया( I.P.S.) 37वाहिनी पी. ए. सी. कानपुर एवं श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई जी, मुदिता बाई जी, बाई जी द्वारा किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र पाल, प्रधानाध्यापिका, प्रिया गुप्ता, प्रधान अध्यापिका मधुलिका गुप्ता, सहायक अध्यापिका ममता यादव,अमित यादव, मिलन त्रिवेदी, करन कठेरिया, विवेक राजावत , शिव वर्मा,श्याम किशोर गुप्ता, पूजा, मिथलेश सोनी, रुचि मिश्रा, करिश्मा वर्मा,राजेंद वर्मा, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राइमरी पाठशाला में अध्यनरत छात्र, छात्राओं को निशुल्क पठन लेखन सामग्री वितरण
Leave a comment
Leave a comment




