इंदिरा गांधी की प्रतिमा छिपाने वाला निर्माण कांग्रेस ने रुकवाया
कानपुरनगर, नरोना चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के सामने कानपुर मेट्रो द्वारा कराए जा रहे निर्माण का आज कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध कर काम रुकवा दिया। निर्माण के चलते प्रतिमा के सामने दीवार खड़ी होने से इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा छिप रही है।
पवन गुप्ता ने कहा कि “जिस मामले में कांग्रेस पहले ही अपना विरोध दर्ज करा चुकी है, उसमें बिना सहमति के दोबारा निर्माण शुरू करना कानपुर मेट्रो की मनमानी और कांग्रेस के साथ धोखा है। ऐसा कोई काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे इंदिरा गांधी जी का सम्मान कम हो। इंदिरा जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि प्रतिमा की गरिमा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान,जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता,हर प्रकाश अग्निहोत्री,पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्याम देव सिंह,अनिल बाजपेई,विश्वनाथ जायसवाल,रामजी दुबे,आशुतोष शुक्ला,सुधीर साहू,कपिल जायसवाल,राकेश साहू,अनूप श्रीवास्तव,शांतनु दीक्षित,विनोद अवस्थी,रवींद्र बाजपेई आदि थे।
इंदिरा गांधी की प्रतिमा छिपाने वाला निर्माण कांग्रेस ने रुकवाया
Leave a comment
Leave a comment




