बाबा खेरेश्वर धाम में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
कानपुर नगर, अति प्राचीन बाबा* *खेरेश्वर धाम में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गगन ठाकुर और आदित्य प्रताप तोमर की विशेष अगुवाई व देखरेख में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही बाबा खेरेश्वर धाम में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया । इसके पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। आयोजन स्थल पर आसपास के कई गांवों से पहुंचे भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। आयोजक गगन ठाकुर एवं आदित्य प्रताप तोमर ने बताया कि बाबा खेरेश्वर धाम में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं के सहयोग से हर साल इस भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप लेता जा रहा है। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं व सेवादारों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने सुगमता से प्रसाद ग्रहण किया। पूरा मंदिर प्रांगण “जय बाबा खेरेश्वर” के जयकारों से गुंजायमान रहा।
हरिओम की रिपोर्ट




