अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल पर झांसी जिला जेल से बाहर निकला
। कड़ी सुरक्षा के बीच चार पुलिस गाड़ियों के घेरे में अली को प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उसकी सुरक्षा में करीब 35 पुलिसकर्मी तैनात हैं। अली अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आया है। आबान को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।




