*कानपुर महानगर कांग्रेस का वोटर जागरूकता कैंप- फॉर्म-6 के माध्यम से नाम पुनः जुड़वाने की दी जानकारी*
कानपुर।कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा पटकापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पटकापुर में एक विशेष वोटर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में और वार्ड अध्यक्ष संजय दीक्षित के संयोजन में आयोजित इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कैंप के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से छूट गए थे या हट गए थे, उन्हें फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम पुनः मतदाता सूची में जुड़वाने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पात्र नागरिकों को आवेदन भरने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में भी सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने नाम की जांच करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय रहते फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम पुनः जुड़वाने की अपील की।
पवन गुप्ता,संजय दीक्षित,मो इस्लाम,काज़ी शमी,कमलाकांत तिवारी,शांतनु दीक्षित,एहतिशाम अली आदि थे।
हरिओम की रिपोर्ट




