* शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें *
👇
*=============================*
*1* पीएम बोले- भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, दुश्मन देश युवाओं को नशे में धकेलना चाहते हैं; हमें उनकी प्लानिंग नाकाम करनी है
*2* पीएम मोदी ने किया नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज: बोले- युवा तन-मन से हों स्वस्थ, तभी विकसित होगा भारत
*3* पीएम ने कहा, ”ड्रग्स के खिलाफ अभियान में आज सरकार भी मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है। देश में नशे के कारोबारियों और नशे पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है, पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं, हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई हैं। ये दिखाता है कि ड्रग्स के खिलाफ हमारी सरकार कितनी सख्त है।”
*4* पीएम मोदी ने आगे कहा, ”आप भारत की अमृतपीढ़ी हैं। आप अगले 20-25 वर्षों में अपने जीवन को दिशा देंगे और आप ही 2047 में देश को विकसित भारत की मंजिल तक लेकर जाएंगे और उसके शिखर पर आप ही बैठे होंगे। उसका सारा रसपान करने का अवसर आप ही को मिलने वाला है। देश को आपकी ऊर्जा, आपकी कल्पना शक्ति और आपकी टैलेंट की जरूरत है
*5* सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक: राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, पहले खत्म करे आतंकवाद
*6* CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
*7* कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के अनुसार भारत की लोकतांत्रिक संस्थाएं बेअसर हो चुकी हैं। संसद चर्चा का मंच बनने के बजाय सत्ता संघर्ष का मैदान बन गई है। घटते कामकाज को देखते हुए उन्होंने देश के संवैधानिक ढांचे में बड़े सुधार की मांग की है।
*8* भारतीय नौसेना का नया पोत ‘डीएससी ए24’ कोलकाता में सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। 70 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों से बना यह पोत गहरे समुद्र में गोताखोरी और बचाव कार्यों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। यह भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
*9* Gen Z के प्रदर्शन पर लेखक अमीश का संदेश: बोले- विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन संविधान की सीमा न लांघें
*10* कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगें। वहीं, गुजरात के सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति और सीजेपी के कानूनी सहायता कोष की जांच की मांग की है।
*11* तिरुपति का लड्डू आज 311 साल का हो जाएगा, पहले लकड़ी की आग में बनता था प्रसाद; अब एआई वाली मशीनें बना रहीं
*12* मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से सालाना 18 करोड़ रुपये का दान ‘चोरी’, राज ठाकरे का बड़ा आरोप
*13* गोवा में कांग्रेस-GFP में गठबंधन पर चर्चा, AAP ने साथ आने के संकेत दिए; अगले साल चुनाव, BJP का लगातार चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य
*14* ईरान युद्ध खत्म!: ट्रंप का दावा- पश्चिम एशियाई देशों के बीच लड़ाई खत्म करने पर बनी सहमति, नए हमले भी रोके
*15* भारतीय शेयर बाजार में 4 महीने बाद लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में ₹20,200 करोड़ की खरीदारी की; बेहतर वैल्युएशन और कॉरपोरेट कमाई का असर
*16* UPI का जुलाई में नया रिकॉर्ड, 2366 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, कुल ₹29.88 लाख करोड़ की वैल्यू का लेनदेन हुआ, FASTag वॉल्यूम 4% घटा
*17* केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश-लैंडस्लाइड से 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा, बद्रीनाथ हाईवे 20 मीटर तक धंसा
*18* कॉमनवेल्थ गेम्स- 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड, 7 बॉक्सरों ने जीते, एक पैरा शॉटपुट में मिला, ट्रिपल जंप में 2 मेडल
*19* जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर, घुटने की चोट से उबर नहीं पाए, 15 अगस्त से खेली जाएगी सीरीज
*==============================*




